Home PRIMARY KA MASTER NEWS आदेश बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 1008 पदों पर होगी भर्ती

आदेश बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 1008 पदों पर होगी भर्ती

by Manju Maurya

लखनऊ, । योगी सरकार नवसृजित बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विभिन्न श्रेणियों व विभिन्न वेतनमान में 1008 पदों पर भर्ती करेगी। सरकार ने इतने पदों का सृजन कर दिया है। सबसे ज्यादा 219 पद मिनिस्टीरियल स्टाफ में रखे जाएंगे।

इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग ने सोमवार रात आदेश जारी कर दिया है। इसमें प्रशासनिक संवर्ग में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी व चार विशेष कार्याधिकारी के पद सृजित किए गए हैं। अभियंत्रण सेवा के 184 पद, वास्तुविद नियोजन श्रेणी में 43 पद रखे गए हैं। प्रशासन व सामान्य वर्ग के 41 पद, वित्त एवं सेवा संवर्ग में 124 पद, उद्यान सेवा में 46 पद, विधि सेवा में 19 पद, कम्प्यूटर श्रेणी में 27 पद, जनस्वास्थ्य श्रेणी में 24 पद, मिनिस्टीरियल स्टाफ में 189 पद, रखे गए हैं। इसके अलावा निजी स्टाफ में 69 पद, तकनीकी स्टाफ में 179 पद भंडार क्रय सेवा में 15 पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा रसायन सेवा में परियोजना अभियंता का एक पद रखा गया है।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विभिन्न संवर्गों के लिए सृजित पदों पर प्रत्येक संवर्ग के लिए न्यूनतम कार्यात्मक आवश्यकता के आधार पर पदों को चिन्हित करते हुए चरणवार भर्ती होगी। पहले संवर्गों के सीधी भर्ती के पदों व बाद में पदोन्नति के पदों पर भर्ती का काम होगा। इन पदों पर वेतन भत्तों पर आने वाला खर्च बीडा खुद उठाएगा। योगी सरकार ने हाल में नए औद्योगिक शहर के लिए बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन कर चेयरमैन व सीईओ की तैनाती कर दी है और वहां जमीन अधिग्रहण का काम भी जल्द शुरू होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96