Home PRIMARY KA MASTER NEWS केंद्र सरकार ने खोला खजाना, डीए 50 फीसदी होने से हाथ में अधिक वेतन आएगा, HRA में हुई बढ़ोत्तरी, एक जनवरी से मिलेगा लाभ, इतना बढ़ जाएगा वेतन

केंद्र सरकार ने खोला खजाना, डीए 50 फीसदी होने से हाथ में अधिक वेतन आएगा, HRA में हुई बढ़ोत्तरी, एक जनवरी से मिलेगा लाभ, इतना बढ़ जाएगा वेतन

by Manju Maurya

नई दिल्ली, । केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) चार फीसदी बढ़ा दिया है। करीब 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को इसका लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। चार फीसदी लाभ दिए जाने से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,868.72 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। ये महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। मार्च के अंत में वेतन के साथ इसे क्रेडिट किया जाएगा। कुल दो महीने का एरियर भी इसमें जुड़कर आएगा। ये लगातार चौथी बार है, जब महंगाई भत्ते में चार फीसदी का इजाफा हुआ है।

केंद्रीय कर्मचारियों को अब 1 जनवरी 2024 से 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। नई बढ़ोतरी के बाद डीए 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक, अगर डीए 50 फीसदी पहुंच जाता है तो एचआरए में भी बढ़ोत्तरी होगी।

इंडिया एआई मिशन के लिए 10 हजार करोड़ मंजूर: केंद्र सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर क्षमता विकास के लिए इंडिया एआई मिशन को मंजूरी प्रदान की है। इस पर अगले पांच सालों में 10372 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। मिशन के तहत एआई के विकास के लिए सात क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा।

कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस राशि का इस्तेमाल देश में एआई पारिस्थितकीय तंत्र बनाने के लिए किया जाएगा। इसके तहत 10,000 से अधिक ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) वाली सुपरकंप्यूटिंग क्षमता विभिन्न हितधारकों को उपलब्ध कराई जाएगी।बड़े सुपर कंप्यूटिंग ढांचे का सृजन किया जाएगा। गोयल ने कहा कि स्टार्टअप, शिक्षा जगत, शोधकर्ताओं और उद्योग को भारत एआई मिशन के तहत स्थापित एआई सुपरकंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान की जाएगी।

साल में दो बार होती है बढ़ोतरी

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। इसके तहत पहला संशोधन जनवरी महीने में और दूसरा जुलाई महीने में किया जाता है। पहली छमाही का संशोधन ज्यादातर मार्च महीने में ही सार्वजनिक किया जाता है।

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर तय किया जाता है।

इतना बढ़ जाएगा वेतन

1. कम आधार वेतन पर : अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का आधार वेतन 18,000 रुपये है तो तो 50 फीसदी के हिसाब से कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 9,000 रुपये हो जाएगा। वहीं, चार फीसदी के अनुसार वेतन में पर 720 रुपये का इजाफा होगा।

2. अधिकतम आधार वेतन पर : वहीं, 56,900 रुपये के आधार वेतन पर 50 फीसदी के अनुसार डीए 28,450 रुपये हो जाएगा। चार फीसदी डीए बढ़ने से वेतन में 2,276 रुपये की वृद्धि होगी।

एचआरए के लिए तीन श्रेणियां

एचआरए बढ़ोतरी के लिए शहरों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। अभी तीनों श्रेणी में कर्मचारियों को क्रमश: 27, 18 और 9 फीसदी एचआरए मिलता है।

एक्स श्रेणी: इस श्रेणी के कर्मचारियों ( शहरों-कस्बों में रहने वाले) का एचआरए बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा।

वाई श्रेणी: इस श्रेणी के कर्मचारियों का एचआरए 20 फीसदी हो जाएगा

जेड श्रेणी: इसके तहत एचआरए की दर 10 फीसदी होगी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96