Home PRIMARY KA MASTER NEWS जल्द ही PPA का स्थान लेगी EPA(electronic payment advice), विशेष यह होगा कि नहीं लगाने पड़ेंगे बैंक के चक्कर @H.M.

जल्द ही PPA का स्थान लेगी EPA(electronic payment advice), विशेष यह होगा कि नहीं लगाने पड़ेंगे बैंक के चक्कर @H.M.

by Manju Maurya

पी०एफ०एम०एस प्रणाली के अन्तर्गत भुगतान विषयक इलेक्ट्रिानिक पेमेंट एडवाइज (ई०पी०ए०) व्यवस्था लागू करने के सम्बंध में।

महोदय

उपरोक्त विषय के सम्बंध में आप अवगत ही है कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के अन्तर्गत एस०एन०ए० प्रणाली लागू है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एस०एन०ए० प्रणाली में भुगतान विषयक इं०पी०ए० व्यवस्था लागू की जानी है। प्रथम चरण में राज्य परियोजना कार्यालय, समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के Zero Balance Account में भुगतान विषयक ई०पी०ए० की व्यवस्था लागू की जायेगी एवं चरणबद्ध रूप में इसे विद्यालयों तक लागू किया जायेगा।

इस सम्बंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि राज्य परियोजना कार्यालय, समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में ई०पी०ए० व्यवस्था लागू करने हेतु यथावश्यक Login Password उपलब्ध कराते हुए, ई०पी०ए० की व्यवस्था 15 दिवसों में एक्टीवेट करना सुनिश्चित करें।

भवदीया,

Kamlun

(कंचन बर्मा)

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

पृ०सं० महा०नि०/वित्त/

प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित-

/2024-25 तद्विदनांक

1 अपर राज्य परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान उ०प्र० लखनऊ को इस निर्देश से प्रेषित कि अपने स्तर से समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में ई०पी०ए० व्यवस्था लागू किये जाने सम्बंध में आवश्यक दिशा-प्रदान करते हुए, कार्यवाही सम्पादित करना सुनिश्चित करें।

2 समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त जनपद उ०प्र० को इस आशय से प्रषित कि सम्बंधित शाखा प्रबन्धक से समवन्य स्थापित करते हुए, ई०पी०ए० की व्यवस्था लागू किया जाना सुनिश्चित करे।

3 समस्त सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी / प्रभारी समग्र शिक्षा/राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान उ०५० को इस आशय से प्रेषित कि सम्बंधित शाखा प्रबन्धक से समवन्य स्थापित करते हुए, ई०पी०ए० की व्यवस्था लागू, किया जाना सुनिश्चित करें।

4 पी०एफ०एम०एस० सेल, राज्य परियोजना कार्यालय को इस आशय से प्रेषित कि राज्य स्तर पर बैंक ऑफ बडीदा एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए, सम्बंधित को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराते हुए, तत्काल ई०पी०ए० मोड का कियान्वयन किया जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96