Home UP News समय से पहुंचेगी मतदाता पर्ची बीएलओ की होगी निगरानी

समय से पहुंचेगी मतदाता पर्ची बीएलओ की होगी निगरानी

by Manju Maurya

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के 8 निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची समय से पहुंचाने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर शत प्रतिशत मतदाता सूचना पर्ची पहुंचाने का काम करेंगे। बीएलओ द्वारा मतदाता सूचना पर्ची पहुंचाने के कार्य की मॉनिटरिंग कन्ट्रोल रूम के माध्यम से की जाए।

बीएलओ द्वारा मतदाता सूचना पर्ची, पंजीकृत मतदाता को या उसके परिवार के किसी वयस्क सदस्य को रजिस्टर पर पावती हस्ताक्षर कराने के बाद दी जाएगी। मतदाता सूचना पर्ची के साथ प्रत्येक परिवार को हिन्दी में वोटर गाइड भी दी जाएगी। ये जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने शनिवार को प्रदेश के सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं र्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी।

झा ने मतदाता सूचना पर्ची एवं वोटर गाइड के वितरण के संबंध में निर्देश दिया है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाताओं को की जा रही मतदाता सूचना पर्ची एवं वोटर गाइड के वितरण के संबंध में समय से आख्या देंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदाता पर्चियों व वोटर गाइड की सभी बूथों पर सैम्पल चेकिंग करेंगे। कोई गलती पाये जाने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सूचित

करेंगे। सभी बीएलओ वितरण संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से भी निर्वाचन संबंधी सभी मामलों की गहन मॉनिटरिंग की जा रही है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचना पर्ची मतदाताओं को उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वितरित किये जा रहे मतदाता सूचना पर्ची व वोटर गाइड की दैनिक प्रगति आख्या मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में देने के निर्देश दिये गये हैं। मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची मिलने से उन्हें मतदान करने की जानकारी समय से मिल जाती है, जिससे वे समय से पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना मतदान करते हैं। मतदाता सूचना पर्ची का वितरण मतदान की तारीख से नौ दिन पहले किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96