Home PRIMARY KA MASTER NEWS अवैध मदरसे के मामले में आखिर अब तक एफआईआर क्यों नहीं!

अवैध मदरसे के मामले में आखिर अब तक एफआईआर क्यों नहीं!

by Manju Maurya

लखनऊ। दुबग्गा में चल रहे मदरसे को अवैध बताते हुए उप्र. राज्य बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को रेस्क्यू किया था। इन बच्चों को मोहान रोड स्थित बालगृह में आश्रण दिलवाया गया है। बृहस्पतिवार को दिन भर कवायद चलती रही। सवाल ये था कि आखिरकार लगातार मदरसों से बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है, ऐसे में कानूनी कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार कौन है? अब तक प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। क्योंकि तहरीर ही नहीं दी गई। इस प्रकरण में जिम्मेदार अपने-अपने तर्क दे रहे हैं रेस्क्यू बाल आयोग ने किया। इस संबंध में जब आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शुरुआत में केस दर्ज कराने की बात से वह इनकार करती रहीं। आखिर में कहा कि शुक्रवार को एक प्रत्यक्षदर्शी के जरिये तहरीर दी जाएगी

आयोग ही शीर्ष, हम कुछ नहीं करेंगे

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन रवींद्र जादौन का कहना है कि बाल आयोग शीर्ष संस्था है, ऐसे में हम कुछ नहीं कर सकते।

तहरीर मिलेगी तो दर्ज करेंगे मुकदमा

तहरीर मिलेगी तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में रेस्क्यू कराने वाली संस्थाएं या फिर सीडब्ल्यूसी की तरफ से तहरीर दी जाती है। – आकाश कुलहरि,

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध

मान्यता प्राप्त मदरसों में ही हमारा दखल

मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता लेने वाले मदरसों में बोर्ड का दखल होता है। है। अगर मदरसे की बोर्ड से मान्यता नहीं है तो उसमें हमारा दखल नहीं रहता है। वैसे दो कमरों में अगर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है तो उसे मदरसा नही कहा जा सकता है। वो मकतब हो सकता है। – डॉ. प्रियंका अवस्थी, रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद

घरवालों को दी गई सूचना

बच्चों के घर दरभंगा सूचना भेज दी गई है। अयोध्या से रेस्क्यू किए गए बच्चों में से 60 को उनके घरवालों को सौंपा जा चुका है। – विकास सिंह, डीपीओ

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96