Home PRIMARY KA MASTER NEWS बेसिक शिक्षा : ऑनलाइन उपस्थिति को दुरुस्त करने की तैयारी

बेसिक शिक्षा : ऑनलाइन उपस्थिति को दुरुस्त करने की तैयारी

by Manju Maurya

देवरिया। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अभी दुरुस्त नहीं हो पाई है। इधर, प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में काहीं एक व कहीं दो टैचलेट दे दिए गए हैं। सिम व हर माह रिचार्ज के लिए भी कंपोजिट ग्रांट में अलग से धन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए धन आ गया है। विभाग का कहना है कि जुलाई माह से इस व्यवस्था को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों को टैबलेट के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। टैबलेट के लिए सिम पर डाटा की व्यवस्था बीएसए को ओर से की जाएगी। इसके लिए जिले के भी 2120 विद्यालयों में से 1798 स्कूलों को टैबलेट उपलब्ध करा दिया गया है।

शेष विद्यालयों में भी इसे जल्द ही भेजने की तैयारी है। नए सत्र से शिक्षकों को टैबलेट के माध्यम से ही कार्य करना है। बीएसए की ओर से अपने जिले में बेहतर नेटवर्क वाली कंपनियों के सिम को स्कूलों में खरीदकर दिए जाने का आदेश पूर्व में हुआ था।

पिछले सत्र में हो अधिकांश स्कूलों में टैबलेट दे दिए गए थे। तभी से शिक्षक संगठन इसका विरोध भी कर रहे थे। उनका कहना था कि इसका बजट नहीं मिलेगा तो कैसे काम होगा। अब शिक्षा महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने अलग से कंपोजिट ग्रांट इसके लिए बुधवार को जारी कर दिया। अब ग्रांट के माध्यम से विभाग ने खुद सिम और डाटा खरीदकर देने का आदेश दिया है।

जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी में अगर कोई शिक्षक पांच से 10 मिनट लेट हो गया, तो उसे अनुपस्थित मान लिया जाएगा।

महिला शिक्षकों को सवारी मिलने में कभी देरी भी हो सकती है। अधिकारियों को अन्य समस्याओं को भी दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को पहल करनी चाहिए।

स्कूलों में मूलभूत समस्याओं को भी दूर करे विभाग

बेसिक शिक्षा विभाग टैबलेट संचालन के लिए सिम व डाटा खरीदने का खर्च अलग से दे रहा है तो शिक्षकों को टैबलेट संचालन करने में कोई दिक्कत नहीं है। सिम मिलते ही विद्यालयों में 14 रजिस्टर सहित बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन हाजिरी के लिए शिक्षक वर्ग तैयार है। हालांकि, विभाग जितना ऑनलाइन कार्य करने में तेजी दिखा रहा है, उससे पहले विद्यालयों के बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाएं, जैसे बैठने के लिए डेस्क-बेंच, शुद्ध पेयजल, समय से बच्चों का ड्रेस आदि का पैसा भी दे। साथ ही शिक्षकों व शिक्षामित्रों की समस्याओं का निदान करने में भी योगदान दें तो

व्यवस्था में परिवर्तन खुद ब खुद दिखेगा। – अनिल यादव, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बोटीसी शिक्षक संघ

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96