अमरोहा। शिक्षिका ने छात्र-छात्राओं के कॉलेज में टीका लगाकर व कलावा पहनकर आने पर रोक लगा दी। छात्रा के परिजनों ने शिकायत डीआईओएस व कॉलेज प्रबंधक स्तर पर की।
- स्कूल बैग का बोझ बिगाड़ रहा अभिभावकों का बजट
- यूपी बोर्ड : 20 मई तक विद्यार्थियों को अंकपत्र देने की तैयारी
- बीएड प्रवेश परीक्षा में विलंब शुल्क के साथ पांच तक भरें फॉर्म
- आउटसोर्स व अंशकालिक कर्मियों के लिए छुट्टियां व काम के घंटे तयः असीम अरुण
- सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी को घोषित किया फिट, नियुक्ति के दिए आदेश

कॉलेज प्रबंधक ने शिक्षिका को निलंबित कर जांच बैठा दी है। एकेजी इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शिक्षिका आरती देवी ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर व कलावा बांधकर कॉलेज आने से रोकने का फरमान सुनाया है।
शिक्षिका वीडियो में कह रही है कि तिलक और कलावा नहीं परीक्षा में पास होने के लिए पढ़ाई जरूरी है। कॉलेज प्रशासन ने जांच बैठा दी है।