Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: करवा चौथ पर पत्नी ने शिक्षक को प्रेमिका संग पकड़ा, चप्पलों से धुना

Primary ka master: करवा चौथ पर पत्नी ने शिक्षक को प्रेमिका संग पकड़ा, चप्पलों से धुना

by Manju Maurya

करवा चौथ पर पत्नी ने शिक्षक को प्रेमिका संग पकड़ा, चप्पलों से धुना

करवा चौथ के दिन पत्नी ने शिक्षक को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजनों के साथ पहुंची पत्नी ने दोनों की जमकर चप्पलों से धुनाई कर दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान अफरातफरी के बीच किसी ने शिक्षक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में भीड़ ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमिका आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के परिषदीय प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक का आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिस केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तैनात है, उसके परिसर में चल रहे प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक पहले बतौर शिक्षामित्र तैनात था। इस दौरान दोनों में प्रेम पनप गया। इसी बीच शिक्षामित्र का चयन सहायक अध्यापक के पद पर हो गया और उसकी तैनाती स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालय में हो गई। कार्यकत्री और शिक्षक का मिलना-जुलना जारी रहा। वहीं शिक्षक की पास एक गांव में खाद-बीज की दुकान भी है। करवा चौथ वाले दिन रात को शिक्षक और उसकी प्रेमिका उसी दुकान में मिलने पहुचे। किसी तरह शिक्षक की पत्नी और उसके परिजनों को खबर लग गई। 

पत्नी मौके पर पहुंची तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका पारा चढ़ गया। पत्नी व उसके भाइयों ने कार्यकत्री व शिक्षक की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में शिक्षक व कार्यकत्री ने कहा कि वह दोनों प्यार करते हैं और एक साथ रहेंगे। बाद में तय हुआ कि शिक्षक अपनी आधी सैलरी पत्नी को देगा। प्रभारी निरीक्षक अपराध बालेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिक्षक और कार्यकत्री दोनों बालिग हैं, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं बनती है। फिलहाल पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

हसनपुर। बताया जा रहा है कि कार्यकत्री तीन बच्चों की मां है, जबकि शिक्षक के भी चार बेटियां हैं। बीते कई साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। अक्सर दोनों के बीच फोन पर बात भी होती रहती थी। शिक्षक कई-कई माह तक अपने घर जाने की बजाए खाद-बीज की दुकान पर ही सो जाता है। तमाम लोगों को भी दोनों के बीच प्यार के बारे में जानकारी है। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96