प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उससे पहले 35 जिलों के 207 मास्टर ट्रेनरों की सीमैट में मंगलवार से ट्रेनिंग शुरू हो गई है।
राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में प्रशिक्षण का शुभारंभ निदेशक संजय यादव ने किया। उन्होंने कहा कि इस
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालक- बालिकाओं के अंदर लाइफ स्किल एवं सेल्फ डेवलपमेंट कराना है।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
बच्चों में कैसे आत्मविश्वास आए और उनके व्यक्तित्व का विकास हो, इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रशिक्षण से मास्टर ट्रेनर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर जो सीखा है, उसका असर विद्यालयों में दिखना चाहिए। मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी है कि वह जिले स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करें और विद्यालयों का भी दौरा करके उसका परिणाम देखें।