महोबा, । घायल शिक्षामित्र की उपचार के दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। साथी के निधन की सूचना से शिक्षामित्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष बद्री विशाल कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत घुटवई में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। बुधवार को मुख्यालय के तहसील में बीएलओ की ड्यूटी के बाद वापस बाइक से गांव पचारा जा रहे थे। दमौरा और पचारा के बीच में दो ट्रैक्टरों की भिड़त में शिक्षा मित्र एक ट्रैक्टर से भिड़ने से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शिक्षा मित्र की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी का नाम शकुंतला सेन बताया जा रहा है। दो संतानों में एक बेटा और एक बेटी है। साथी के निधन की सूचना पर शिक्षा मित्र विमल त्रिपाठी, महेश तिवारी, अखिलेश्वर वर्मा, जुगत सिंह, दुर्जन सिंह, राकेश कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।