मैनपुरी, बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से भर्ती हुए शिक्षक लगातार निकल रहे हैं। 15 दिन पूर्व ही सुल्तानगंज ब्लाक क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक को बर्खास्त किया गया था।

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
अब घिरोर ब्लाक क्षेत्र में तैनात एक शिक्षक पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। जांच में शिक्षक के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी निकले हैं। अगले तीन-चार दिन में शिक्षक बर्खास्त होगा। जनपद में परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की भर्ती पर सवाल उठते रहे हैं। वर्ष 2005 में आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री लेकर नौकरी हासिल करने वाले 78 से शिक्षकों को दो बार में बर्खास्त किया गया था।
ये बात अलग है कि ये शिक्षक कोर्ट चले गए और इन्हें राहत मिल गई। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक शिक्षकों की शिकायत पर जांच की गई। जिसमें ये फर्जी निकले और इन्हें बर्खास्त किया गया।