नई दिल्ली, । दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी स्कूलों में पीजीटी शिक्षकों के 200 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। नियमित आधार पर इन विशेष शिक्षा वाले शिक्षकों के पदों का सृजन किया जाएगा।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
इससे नौवीं से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले लगभग 9500 बच्चों को लाभ होगा। उप राज्यपाल की ओर से संविदा और तदर्थ नियुक्तियों की बजाय स्थायी सरकारी नौकरियों पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 11वीं कक्षा तक साढ़े नौ हजार विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए केवल 283 पीजीटी शिक्षक काम कर रहे हैं
जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 301 है। वर्तमान में विशेष आवश्यकता बच्चों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के स्तर पर शिक्षा प्रदान करने वाले पंजीकृत 609 सरकारी विद्यालयों को दैनिक आधार पर पीजीटी (स्पेशल एजुकेशन) की आवश्यकता होती है।