बरेली, । प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक जीआईसी में होगा। प्रतियोगिता के पहले चरण में 15 से 17 अक्टूबर तक बालिका वर्ग और 17 से 19 अक्टूबर तक बालक वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में सभी 18 मंडलों के साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज और कस्तूरबा स्कूल की टीमें भी शामिल होंगे।b

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
जीईआईसी में इस बार प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 18 मंडल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और कस्तूरबा स्कूल की टीमें शामिल होंगी। कुल 720 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 11 स्कूलों में व्यवस्था की गई है। समुचित व्यवस्था, साफ- सफाई आदि के लिए स्कूलों को पांच- पांच हजार रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, राम भरोसे, स्त्री सुधार, साहू गोपीनाथ, मैथोडिस्ट, एफआर इस्लामियां, एसवी, बिशप मंडल, बरेली इंटर कॉलेज और खलील हायर सेकेंड्री में टीमों का ठहराव होगा। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की बालिकाओं की टीमें 14 अक्टूबर को शाम चार बजे से बरेली पहुंचना शुरू हो जाएंगी। बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी रोटेशन के हिसाब से लगाई जाएगी। चौकीदार के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।
17 अक्टूबर से होंगे बालकों के मुकाबले
मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का समापन 17 अक्टूबर को एक बजे होगा। इसके तुरंत बाद ही बालक वर्ग के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। बालक वर्ग में 18 मंडल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और लखनऊ के 720 खिलाड़ी शामिल होंगे। आवासीय स्थलों पर डीआईओएस ने स्वच्छ पेयजल के साथ शौचालय और आवासीय कक्ष की सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। प्रतिभागियों के ठहरने के लिए साफ गद्दे-चादर की व्यवस्था की जाएगी।