न्याय पंचायत स्तर पर गठित शिक्षक संकुल द्वारा शिक्षकों की मासिक बैठक आयोजन हेतु धनराशि प्रेषण के संबंध में।
समस्त BSA, AAO एवं DCT कृपया ध्यान दें-
कृपया संलग्न पत्र का संज्ञान लेने का कष्ट करें , जो कि न्याय पंचायत स्तर पर गठित शिक्षक संकुल द्वारा शिक्षकों की मासिक बैठक के आयोजन हेतु धनराशि प्रेषण के संबंध में है। उक्त पत्र ईमेल के द्वारा पूर्व में प्रेषित किया जा चुका है ।
उक्त के सम्बंध में निर्देशित किया जाता है कि शिक्षक संकुल बैठकों के गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु रु० 250 /- प्रति माह ( कुल 9 माह हेतु ) प्रति शिक्षक संकुल की दर से जनपदों को धनराशि की लिमिट जारी की जा चुकी है।
अतः जनपदों को प्रेषित धनराशि अविलम्ब संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में हस्तांतरित की जाये तथा तत्सम्बन्धी संलग्न निर्देशों का समयबद्ध एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
आज्ञा से,
राज्य परियोजना निदेशक,
समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश


- समय परिवर्तन का आदेश सभी जनपदों के लिए हुआ जारी, देखें शिक्षा निदेशक (बेसिक) का आदेश
- श्री दुष्यन्त कुमार रघुवंशी जिला संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 में शिक्षक / शिक्षकाओं की ड्युटी हटाने के संबध में
- IAS transfer list : 15 जिलों के DM बदले, देखें पूरी सूची, किसे मिला कौन सा जिला
- रेलवे भर्ती सूचना -2026
- वित्तीय वर्ष 2026-27 में उल्लास- ‘नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ का कियान्वयन के संबंध में ।
- उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के अध्याय 9 क (विद्यालयीय यानों के लिये विशेष उपबंध) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने, स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल की तैयारी तथा स्कूली वाहनों की फिटनेस हेतु विशेष अभियान के संबंध में।
- RTE के तहत 1.95 लाख बच्चों के प्रवेश के निर्देश, 30 अप्रैल तक डेटा फीडिंग अनिवार्य
- आदेश : प्रदेश में लू-प्रकोप (Heat wave) से बचाव एवं राहत के लिए तैयारी / कार्ययोजना के संबंध में।



