प्रयागराज, । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों से शिक्षकों के गायब रहने को राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था के लिए अभिशाप बताया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कानून के अनुसार इस बुराई को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

कोर्ट ने इस मामले में प्रदेश के प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से हलफनामा मांगा है कि प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर सरकार ने पूर्व में क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट ने यह भी बताने को कहा है कि वर्तमान में स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए सरकार की क्या कार्य योजना है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने जिला मऊ की शिक्षिका द्रौपदी देवी की याचिका पर दिया है।
- स्कूल बैग का बोझ बिगाड़ रहा अभिभावकों का बजट
- यूपी बोर्ड : 20 मई तक विद्यार्थियों को अंकपत्र देने की तैयारी
- बीएड प्रवेश परीक्षा में विलंब शुल्क के साथ पांच तक भरें फॉर्म
- आउटसोर्स व अंशकालिक कर्मियों के लिए छुट्टियां व काम के घंटे तयः असीम अरुण
- सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी को घोषित किया फिट, नियुक्ति के दिए आदेश