प्रयागराज। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रयागराज शाखा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पेंशनरों ने ज्ञापन में बताया कि राज्य के सेवारत कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व तीन फीसदी महंगाई भत्ता का भुगतान शासनादेश की ओर से जारी किया गया था।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
लेकिन अभी तक पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। शाखा के अध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि अपर जिलाधिकारी मदन कुमार ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय ई-मेल के जरिए भेज दिया जाएगा। इस मौके पर विजय श्याम त्रिपाठी, केएन सिंह, सीएल गुप्ता, रियाज अहमद, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।