लखनऊ। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार सीवर टैंक सफाई करने वाले सभी कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर है। सफाईकर्मियों की पहचान करने के लिए व्यापक स्तर पर सर्वे करवा रही है। पहचान निर्धारित कर सभी कर्मियों का चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित कराया जाएगा। सेफ्टी किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्हें आयुष्मान कार्ड भी दिया जाएगा।

- वित्तीय वर्ष 2026-27 में बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा नियुक्त शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान के लिए धन आवंटित किया गया
- इस राज्य में में भी जनगणना कार्य में मार्क ऑन ड्यूटी, देखें आदेश
- 18 महीने का कोरोना काल का बकाया एरियर जल्द देंगे-वित्त मंत्री
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने समायोजन 3 को त्रुटिपूर्ण मानते हुए फिर से समायोजन करने का ऑर्डर दिया। 30 अप्रैल 2026 की छात्र संख्या पर होगा समायोजन, देखें
- UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी
समाज कल्याण मंत्री मंगलवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में हिस्सा ले रहे थे। इसमें सीवर और सैप्टिक टैंको की सफाई के दौरान होने वाली मौतों को रोकने के लिए सुरक्षा को पुख्ता किए जाने के निर्देश दिए गए। असीम अरुण ने बताया कि बैठक में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार योगिता स्वरूप ने कहा कि नमस्ते योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में नोडल अधिकारी बनाए जाएं, जो नियमित रूप से इस योजना की प्रगति की समीक्षा करें। ब्यूरो