मंझनपुर। परिषदीय विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना का बजट छह माह से स्कूलों में नहीं पहुंचा। शिक्षक अपने पास से योजना का संचालन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रसोइयों को भी दो माह से मानदेय नहीं मिला। इसके चलते शिक्षक व रसोइया दोनों को परेशानी हो रही है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
जिले के परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना संचालित है। योजना में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के हर बच्चों को विद्यालय में मेन्यू के अनुसार गर्मागर्म पौष्टिक आहार दिया जाता है।
सरकार जिले के परिषदीय व एडेड 1468 स्कूलों में पंजीकृत करीब एक लाख 85 हजार बच्चों के लिए बजट भी देती है। जूनियर के छात्रों के लिए 8.17 रुपये प्रति विद्यार्थी और प्राइमरी में 5.45 रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से स्कूल को भुगतान होता है। इसके अलावा चार रुपये प्रति बच्चे की दर से सप्ताह में एक दिन फल के लिए दिया जाता है।