पिस्टल की बरामदगी के दौरान आरोपी चंदन मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे भर्ती कराया गया है। -हरेंद्र कुमार, एएसपी, अमेठी
● असलहा बरामदगी के दौरान आरोपी ने दरोगा की पिस्टल निकाल झोंका फायर

रायबरेली। अमेठी जिले के शिक्षक परिवार हत्याकांड में इस्तेमाल हुई पिस्टल की बरामदगी के लिए जा रही पुलिस पर आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी।
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
- आठवां वेतन आयोग : पोर्टल में गड़बड़ी से कर्मचारी परेशान
बचाव में पुलिस की चलाई गोली आरोपी के दाहिने पैर में लग गई। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पिस्टल, बाइक और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। मोहनगंज थाने के प्रभारी राकेश सिंह और शिवरतनगंज की पुलिस पिस्टल बरामद करने गौरीगंज मुख्यालय से आरोपी चंदन वर्मा को लेकर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे विन्ध्या दीवान नहर पटरी के पास आरोपी ने दरोगा मदन सिंह की पिस्टल निकाल उन पर फायर कर दिया। दरोगा बाल-बाल बच गए। बचाव में पुलिस कर्मियों की चलाई गई गोली चंदन के पैर में लगी और वह जख्मी हो गया। इलाज के बाद जेल भेज दिया गया है।