कर्मियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
लखनऊ। सचिवालय में बायोमीट्रिक हाजिरी के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सचिवालय के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने इस व्यवस्था पर रोक लगाने व स्थायी समाधान की मांग की। सचिवालय सेवा संगठन समन्वय समिति की अगुआई में कर्मचारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि एक तरफ बायोमीट्रिक न लगाने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश है तो दूसरी तरफ सचिवालय प्रशासन ने कैंप कार्यालयों में कर्मचारियों को इससे छूट दी है। बताया 27 सितंबर को वे सब प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन से मिले थे, लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।

- एक कस्तूरबा-एक खेल योजना से सिखाएंगे छात्राओं को
- स्मार्ट क्लास में ड्रिंक करती हैं मैम, एसी लगा है, फिर वहीं सो जाती हैं👉 आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- विद्यालय परिसर में रहने वाली कई छात्राएं गर्भवती
- Primary ka master: राजकीय माध्यमिक स्कूलों में मानदेय पर रखे जाएंगे शिक्षक
- नौ मीटर चौड़ी सड़क पर भी खोल सकेंगे स्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज
- 90 स्कूलों में एक भी नए विद्यार्थी का नहीं हुआ दाखिला, नोटिस
कर्मचारियों ने चलाया अभियान :
सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने कहा कि चूंकि कर्मचारी देर रात तक काम करते हैं। ऐसे में उनके लिए यह व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने इस बारे में वार्ता कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। वहीं, कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक अटेंडेंस के खिलाफ सचिवालय, लोकभवन व बापूभवन में व्यापक अभियान चलाया। इसमें कर्मचारियों
ने अपना समर्थन दिया। ब्यूरो