यूपी में कल यानी शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर छुट्टी का ऐलान हो गया है। विभिन्न संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी सरकारी कार्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार शुक्रवार 11 अक्तूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल इस बार नवरात्र की अष्टमी शुक्रवार को पड़ने के कारण कन्फ्यूजन हो गया है। नवमी शनिवार को मान ली गई थी। ऐसे में नवमी की छुट्टी भी शनिवार को घोषित थी।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी को लेकर हुए कन्फ्यूजन के चलते सरकार ने गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार 12 अक्टूबर को घोषित की थी जबकि शास्त्रीय गणना के मुताबिक 11 अक्टूबर को नवमी है। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को महानवमी का अवकाश नहीं मिल रहा था।
