लखनऊ, । प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने लगातार पांचवें वर्ष यूपी में बिजली दरों में कोई बदलाव न करने का ऐलान किया है। बिजली दरें इस साल भी यथावत रहेंगी। ऐसा फैसला करने वाला यूपी देश का पहला राज्य है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 17511 करोड़ रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
विद्युत नियामक आयोग ने पावर कारपोरेशन, बिजली कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने के सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए हैं। कंपनियों ने 11203 करोड़ रुपये घाटा दर्शाया था। अब कनेक्शन काटने,जोड़ने के 50 रुपये नहीं लिए जा सकेंगे। वहीं 3 किलोवाट वाले उपभोक्ता भी 3 फेज कनेक्शन ले सकेंगे। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मामले में मैसेज अलर्ट भेजने पर प्रस्तावित रुपया 10 एसएमएस चार्ज विद्युत नियामक आयोग ने खारिज कर दिया। आयोग ने विचाराधीन वार्षिक राजस्व आवश्यकता 2024-25,ट्रू-अप याचिका निस्तारित कर नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया।