लखनऊ। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पठन-पाठन के समय में बदलाव होगा। एक अक्तूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। वहीं मौसमी बीमारियों डेंगू-मलेरिया को देखते हुए बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे।
✍️ देखें आदेश
📌शीतकालीन समय परिवर्तन: अब इस तरह चलेगी विद्यालय की समय सारणी

माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे से चलेंगे :
एक अक्तूबर से माध्यमिक विद्यालयों का भी समय बदलेगा। माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगे। वर्तमान में यह 7.30 से 1.30 बजे तक चल रहे हैं। सुबह 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 9.45 से 40-40 मिनट के चार पीरियड पढ़ाई होगी। इसके बाद 25 मिनट का लंच, फिर चार पीरियड पढ़ाई होगी।
- वरिष्ठ शिक्षकों की अनदेखी पर फूटा गुस्सा, प्रभारी प्रधानाध्यापक तैनाती निरस्त करने की मांग
- प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय तो बढ़ाया, लेकिन बकाया देने को तैयार नहीं
- हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद 27713 पदों पर भर्ती नहीं
- शिक्षक भर्ती का पोर्टल बना नहीं, रिक्त पदों की भेज दी सूचना
- सड़क हादसे में परिषदीय स्कूल की शिक्षिका की मौत
- शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी तपती सड़क पर रेंगे, छह वर्ष से मांग रहे न्याय, मामला कोर्ट में लंबित
- कैबिनेट फैसला: जन्म-मृत्यु की सूचना देरी से दी तो शुल्क लगेगा
- नगर में सीधी भर्ती की प्रक्रिया के स्थान पर ग्रामीण शिक्षकों के समायोजन की मांग
- यूपी समेत 8 राज्यों में लगेंगे 4874 ईवी चार्जर-स्टेशन
- मोबाइल पर अचानक गूंजा इमरजेंसी अलर्ट, भीषण गर्मी की चेतावनी