एनबीटी, बाराबंकी : बेसिक शिक्षा विभाग के 371 स्कूलों में रजिस्टर्ड बच्चों की संख्या 50 से कम मिली थी। इनमें 340 प्राइमरी स्कूल और 31 जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों के बच्चों को नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। अगर इन चिह्नित स्कूलों को बंद करने पर मुहर लगी तो काफी स्कूल ऐसे हैं जहां जाने के लिए छात्रों को तीन से चार किमी की दूरी तय करनी होगी।
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
- आठवां वेतन आयोग : पोर्टल में गड़बड़ी से कर्मचारी परेशान

बाराबंकी में चिह्नित कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में रामनगर का जूनियर हाईस्कूल करंधा शामिल है। यहां मौजूदा समय में बच्चों की संख्या 50 से कम है। अगर यहां स्कूल बंद होता है तो यहां के बच्चों को तीन किमी दूरी के कंपोजिट स्कूल शेखपुर अलीपुर जाना होगा। यही हाल पूरेडलई के जूनियर हाईस्कूल ढेमा किठूरी का है। इसके सबसे पास 3 किमी दूर प्राइमरी स्कूल ढेमा किठूरी है। फतेहपुर के प्राइमरी स्कूल सढ़वा भारी को बंद करने पर यहां के बच्चों को कंपोजिट स्कूल भटुवामऊ जाना होगा और इसकी दूरी तीन किमी पर है।
📛 इन मदों में कुल इतना रुपया प्रबंध समिति (SMC) के खाते में आएगा
📛 शिक्षक के पिता को 12 लाख से अधिक की राशि जारी