गोंडा l : 20 मिनट देरी से स्कूल पहुंचने पर हलधरमऊ ब्लाक के प्रावि मोहम्मदपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिक्षण कार्य में रुचि न लेने के अलावा विभागीय योजनाओं और अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी करने का आरोप है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक को ब्लाक

- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
- आठवां वेतन आयोग : पोर्टल में गड़बड़ी से कर्मचारी परेशान
के उप्रावि कौड़हा जगदीशपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच मुख्यालय के बीईओ को सौंपी गयी है। हलधरमऊ ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी ने श्रवण कुमार तिवारी ने बीते 31 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर का सुबह 8 बजे निरीक्षण किया था। निरीक्षण में स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राधेश्याम गैरहाजिर पाए गए थे। वह 20 मिनट बाद स्कूल पहुंचे थे।