संसू, जागरण कैसरगंज (वहराइच): प्राथमिक विद्यालय कोनारी का उप जिलाधिकारी आलोक प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूछे गए सवालों के सही जवाब बच्चे नहीं दे सके। अंग्रेजी व हिंदी भी बच्चे नहीं पढ़ सके। इस पर एसडीएम ने गहरी चिंता जताते हुए शिक्षा के स्तर को सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका आकांक्षा द्विवेदी व सहायक अध्यापक मुहम्मद जावेद उपस्थित मिले, जबकि दो अन्य अध्यापिकाएं प्रीती शर्मा और अंजू गौतम अवकाश पर थीं। बच्चों की लर्निंग क्षमता का मूल्यांकन करने पर पाया गया कि
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
- आठवां वेतन आयोग : पोर्टल में गड़बड़ी से कर्मचारी परेशान

अधिकांश बच्चे हिंदी और अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तक नहीं पढ़ सके। गणित में भी केवल एक बच्चा ही गुणा कर पाया। एसडीएम ने विद्यालय के खराब लर्निंग आउटकम पर गहरी चिंता व्यक्त की और शिक्षकों को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर शिक्षा के स्तर
में सुधार सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी से पांचों एआरपी को निरंतर पर्यवेक्षण कराकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार ब्रह्मादीन यादव मौजूद रहे।