अमेठी सिटी। निपुण लक्ष्य एप पर जिले के
292 विद्यालयों में बच्चों का मूल्यांकन ही
नहीं किया गया। जिसका परिणाम यह रहा है
कि विद्यालय में बच्चों का एप पर शून्य
प्रतिशत मूल्यांकन कार्य दर्ज किया गया। ऐसे

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
में सभी 292 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या कुल 1570 है, जिसमें निपुण लक्ष्य एप पर बच्चों की भाषा व गणित आदि का मूल्यांकन कार्य किया जाना है। इसके लिए एप के सामने बच्चे जब किताब पढ़ते हैं या अन्य किसी तरह का प्रदर्शन करते हैं तो एप उसे रिकॉर्ड कर उसी के अनुरूप प्राप्तांक देता है, जिसके आधार पर बच्चों के निपुण होने की जानकारी मिलती है। इसमें अभी तक जिले में सर्वाधिक जामो में 71 विद्यालय व गौरीगंज के 53 विद्यालय शामिल हैं, जिसमें सभी को
नोटिस भेजा गया है। बीएसए संजय तिवारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निपुण लक्ष्य एप के बारे में नोटिस निर्गत किया है। बीएसए ने बताया कि निपुण लक्ष्य एप पर शून्य प्रगति वाले विद्यालयों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है