शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन में अक्सर अनियमितता मिलने पर अब प्रधान पर भी कार्रवाई होगी।
जिले में 2718 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें अध्ययनरत 3.10 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। प्रतिदिन मैन्यू के हिसाब से गुणवत्ता पूर्ण भोजन तैयार कराने के निर्देश हैं। इसकी मॉनीटरिंग भी होती है। इसके बाद भी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अच्छा भोजन नहीं मिलने की शिकायतें आती है, जिसका संज्ञान शासन ने लिया है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
मध्याह्न भोजन में अनियमितता की शिकायत मिलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ ही प्रधान को भी कार्रवाई के दायरे में लेने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में आरोप सिद्ध होने पर पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रधान पर भी कार्रवाई होगी।
एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच कराई जाती है। प्रधान की संलिप्तता की शिकायत पर डीपीआरओ को लिखा जाता है, जिनकी ओर से नोटिस जारी कर 15 दिन में जबाव मांगा जाता है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई होती है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई का प्रावधान पहले से है।