लखनऊ। पुरुषों की तुलना में तीन गुना ज्यादा महिलाएं मानसिक बीमारी की शिकार हो रही हैं। इसके कारण वह घरों से भाग रही हैं। फिर किसी स्टेशन या बाजार में विक्षिप्त हालत में मिल रही हैं। इनको बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर महिला संरक्षण गृहों में भेजा जा रहा है। वहां इनका इलाज भी हो रहा है। छह महीने में लखनऊ व आस-पास के जिलों से 347 विक्षिप्त महिलाएं लाई गईं। इनकी तुलना में 106 पुरुष ही विक्षिप्त मिले हैं। इस तरह से पुरुषों की तुलना में 3.27 गुना ज्यादा महिलाएं विक्षिप्त मिली हैं।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
सीडब्ल्यूसी के पिछले छह महीने के आंकड़ों की आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पड़ताल की तो पता चला कि लावारिस हालत में अप्रैल से सितम्बर तक 347 विक्षिप्त महिलाएं मिलीं। इनमें से तमाम अपने व घर-परिवार के बारे में कुछ भी नहीं बता सकीं। सर्वाधिक 73 महिलाएं अकेले अगस्त में मिलीं। आठ पुरुष ही मिले। अगस्त में पुरुषों के मुकाबले विक्षिप्त मिलीं महिलाओं का आंकड़ा नौगुना ज्यादा है। इसी तरह सितम्बर में 57 महिलाएं और चार पुरुष विक्षिप्त मिले। महिलाओं का यह आंकड़ा 14 गुना ज्यादा है।