बनबसा में 28 नवंबर से छह दिसंबर तक सेना भर्ती रैली
■ यूपी-उत्तराखंड के युवा आरटी जेसीओ पद की भर्ती में शामिल हो सकेंगे
■ अग्निवीर श्रेणी में पिथौरागढ़ और चंपावत के उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
देहरादून, । चंपावत के बनबसा में 28 नवंबर से छह दिसंबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती रैली अग्निवीर और आरटी जेसीओ (केंद्रीय श्रेणी) के पदों पर होगी। इसके लिए सेना ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मंगलवार को रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि आर्मी भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ यह भर्ती प्रक्रिया कराएगा। भर्ती केवल ऑनलाइन सीईई 2024 के चयनित उम्मीदवारों के लिए है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के युवा आरटी जेसीओ (केंद्रीय श्रेणी)
पद की भर्ती में शामिल हो सकेंगे। अग्निवीर श्रेणी में पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे। जन संपर्क अधिकारी ने निर्देश दिए कि युवा भर्ती का झांसा देने वाले दलालों और एजेंटों से सावधान रहें।