लखनऊ। प्रदेश में बुधवार से मौसम दोबारा करवट लेगा। तराई इलाकों में कोहरे का घनापन बढ़ने के साथ ही पश्चिमी यूपी समेत अन्य इलाकों में भी कोहरे का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 20 से ज्यादा जिलों के कई क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पछुआ हवाएं चलीं और धूप खिली रही। शाम को हवा में ठिठुरन महसूस हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धीरे- धीरे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
वहीं अगले कुछ दिनों में रात के

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
पारे में भी क्रमशः 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को उरई में सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
यहां घना कोहरा छाने के आसार
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के तराई इलाकों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर समेत देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।