Primary ka master news
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन के आउटर के पास पटरी किनारे शिक्षक का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
कोतवाली के पुरवा तरौहा निवासी सुभाषचंद्र मिश्र ने बताया कि बेटा रमेश मिश्रा (23) यार्डलैंड स्कूल में पढ़ाता था। शुक्रवार की सुबह बाइक से स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बताया कि पहले वह सुबह छह बजे निकलता था, लेकिन शुक्रवार को सुबह लगभग पांच बजे ही निकल गया था।
बाइक बेड़ी पुलिया के पास स्थित चाय की दुकान पर खड़ी कर चाबी दुकानदार कमलेश को दी। कहा कि कुछ देर बाद आएगा तो बाइक ले जाएगा। इसके बाद ई रिक्शा में बैठकर कर्वी की ओर चला गया। लगभग दस बजे रेल पटरी किनारे उसका शव मिला। एक हाथ कटा था और शरीर पर कुछ चोट के निशान थे। जीआरपी थाना प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि स्कूल के परिचय पत्र व मोबाइल के आधार पर स्कूल व घर में सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इधर घटना की सूचना पर कोतवाली व जीआरपी टीम जांच पड़ताल में भी जुट गई है। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शिक्षक का मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए जमा कर लिया है।
पिता ने बताया कि शक है बेटे के साथ साजिश की गई है। उसे धोखा देकर बुलाया गया इसके बाद उसे मारकर फेंक दिया गया। हादसा दिखाने के लिए रेल पटरी किनारे फेंका गया है। वह छह भाइयों में छोटा था। अभी शादी नहीं हुई थी। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मामले में हर जानकारी एकत्र की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।