डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में 12वीं पास अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाने के हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के आदेश के विरुद्ध उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) की ओर से अपील दाखिल किए जाने की तैयारी कर ली गई है। शासन की अनुमति के बाद इसी सप्ताह अपील दाखिल की जाएगी। हाई कोर्ट के आदेश के कारण स्नातक स्तर पर लिए गए आवेदन के क्रम में डीएलएड-2024 5 में प्रवेश की प्रक्रिया अवरुद्ध है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने डीएलएड-2024 के लिए स्नातक योग्यता के आधार पर – अभ्यर्थियों से 18 सितंबर से 22 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन लिए आनलाइन शुल्क जमा कर 3,25,540 अभ्यर्थियों ने फाइनल प्रिंटआउट लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की। इसी बीच हाई कोर्ट ने एक मामले में 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी डीएलएड में प्रवेश देने का आदेश दिया। इस आदेश के चलते पीएनपी स्नातक योग्यता पर लिए आवेदन
के क्रम में काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी नहीं कर सका। हाई कोर्ट ने डीएलएड प्रशिक्षण देने वाले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में जिस डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) पाठ्यक्रम चलाए जाने को आधार बनाकर आदेश दिया है, वह राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्य नहीं है।
यह पाठ्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद चलाता है और इसमें सिर्फ दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 12 वीं पास योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।