लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की जिले के अंदर और जिले के बाहर परस्पर तबादला प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। दारुलसफा में संघ कार्यालय पर रविवार को हुई प्रांतीय बैठक में यह मांग उठाई गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षकों का परस्पर तबादला हर साल सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी में करने का आदेश प्रमुख सचिव ने जारी किया है। लेकिन इस साल जनवरी से अब तक आवेदन लेने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किया गया। एक साल से प्रदेश के हजारों शिक्षक इसके इंतजार में हैं।
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश

उन्होंने कहा कि अगर 15 दिसंबर तक आवेदन के लिए पोर्टल नहीं खोला गया तो संघ आंदोलन के लिए
बीटीसी शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक में 15 दिसंबर के बाद आंदोलन की चेतावनी
बाध्य होगा। जल्द ही इस मामले में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से भी मिलेगा।
प्रदेश महामंत्री संदीप दत्त व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षामित्रों की आर्थिक हालत बहुत खराब है। प्रदेश सरकार ने पिछले महीने संघ के साथ हुई बैठक के बाद जल्द से जल्द समस्याओं का स्थायी हल निकलने की बात कही थी। किंतु आज तक कुछ नहीं हुआ। इससे शिक्षामित्र नाराज हैं। सरकार इस पर भी जल्द ठोस निर्णय ले ताकि उनका आक्रोश शांत किया जा सके। अन्यथा शिक्षामित्र भी आंदोलन की तैयारी में हैं