फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह विद्यालय को भी सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कवायद शुरू की है।
इसका उद्देश्य स्कूलों में विद्यार्थियों की शतप्रतिशत उपस्थिति और शिक्षा में सुधार के लिए है।
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि जिले में 1827 स्कूल संचालित हैं। इनमें 1.42 लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। निरीक्षण के दौरान तमाम ऐसे स्कूल हैं, जहां उपस्थिति 40 से 50 फीसदी ही मिलती है।

परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में अब शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में छात्रों की संख्या को बढ़ाया जाए।
शासन से आदेश भी आया है, इसमें कहा गया है कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 फीसदी से अधिक होगी ऐसे छात्र-छात्राओं को जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मुहिम को साकार करने के लिए ऐसे बच्चे जो काफी दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं।
शिक्षक उनके घरों तक भी जाएंगे। ताकि छात्रों की उपस्थिति बढ़ाई जा सके। इससे संबंधित निर्देश स्कूलों के साथ सभी बीईओ को भी भेजकर निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रयास किया जाए कि प्रत्येक स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 फीसदी से कम न हो।