चंदौसी। परिषदीय विद्यालयों में यूथ व ईको क्लब का गठन कर गतिविधियां भी कराई जाएंगी। बच्चों को गणित किट, विज्ञान और आईसीटी किट प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कला, संगीत, नाटक आदि गतिविधियां के अलावा खेल प्रतियोगिताएं और योगाभ्यास भी बच्चों को कराया जाएगा।

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
यूथ और ईको क्लब का किया जाएगा गठन, खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी
वालिका विद्यालयों में यूथ एवं ईको क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब की मुख्य गतिविधियां प्रत्येक शनिवार को अंतिम दो कक्षा के दौरान की जाएंगी। जिसके तहत पर्यावरण संबंधी कार्य कराए जाएंगे। साथ ही खेल प्रतियोगिताएं होंगी और योगाभ्यास भी बच्चों को कराए जाएंगे।
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के अलावा कस्तूरबा गांधी
गणितीय पहेलियों से लेकर गणित किट, विज्ञान किट, आईटी किट का
प्रयोग करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा कला, संगीत, नाटक, रंगमंच, रोल प्ले आदि विविध गतिविधियों का आयोजन होगा।
पठन पाठन संबंधी गतिविधियां भी कराई जाएंगी। जिसमें पुस्तक चर्चा व कहानियां सुनाने के कार्यक्रम होंगे। साथ ही सम सामायिक घटनाक्रमों पर चर्चा कराई जाएगी। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि सभी विद्यालयों में यूथ एवं ईको क्लब के गठन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। क्लब के माध्यम से छात्र- छात्राओं को विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी।