मुरादाबाद, । परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के क्लब गठित किए जाएंगे। इसको लेकर उप्र शासन के प्रमुख सचिव ने सूबेभर के बीएसए को पत्र लिखकर

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
आदेश जारी है। उनके आदेश के बाद से बीएसए विमलेश कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को क्लब के गठन के निर्देश दे दिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में क्लब गठित करने का निर्णय लिया गया है।
इसका उद्देश्य पीयर लर्निंग के माध्यम से निरंतर सीखने का है। इसके अलावा पूछताछ, नवाचार, खेल-खोज और संस्कृति विकसित कर शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एक कस्तूरबा विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के गठन का ऐलान किया गया है।