लखनऊ। शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने वाले प्रदेश के चार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व छह खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए प्रदेश से संस्तुति की तिथि 15 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। पहले संस्तुति भेजने की अन्तिम तिथि 14 नवम्बर निर्धारित थी।b
- भीषण गर्मी में स्कूल टाइमिंग पर बहस: क्या बदलना ही समाधान है या छुट्टियां बढ़ाना जरूरी?
- DM का औचक निरीक्षण, शिक्षकों की अनुपस्थिति और अव्यवस्थाओं पर वेतन कटौती के आदेश
- बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन व पुतला दहन पर सख्ती, शिक्षकों को चेतावनी जारी
- भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी पर शिक्षकों की आपत्ति, अर्जित अवकाश की मांग
- गंगा एक्सप्रेसवे कार्यक्रम के लिए लगाई गई शिक्षकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से निरस्त

दरअसल राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान की ओर से प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा एमकेएस सुंदरम को पत्र लिखकर इसके लिए श्रेष्ठ शिक्षाधिकारियों के नाम मांगे गए थे। अगले वर्ष मार्च में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान चयनित शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। पुरस्कृत करने का मुख्य उद्देश्य पुरस्कार पाने वाले बीएसए व बीईओ से दूसरे शिक्षाधिकारियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित प्रेरित करना है।