लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 1.48 लाख शिक्षामित्रों को नई नियमावली बनाकर स्थायी करने की मांग उठाई है। संघ ने सरकार से कहा है कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन निरस्त होने के बाद से आज तक एक रुपया भी मानदेय नहीं बढ़ा है।
आज शिक्षामित्र व उनके परिवार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि विभाग के अधिकारी शिक्षामित्रों के मामले में केवल कमेटी-कमेटी

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
खेल रहे हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक बार कमेटी बनी और दर्जनों बैठकें हुई, लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला।
हर बार शिक्षा मित्रों को निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की डबल इंजन की सरकार से शिक्षामित्रों को बहुत उम्मीद है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए इस मामले का स्वयं संज्ञान लें।