लखनऊ। तराई के इलाकों में रविवार की सुबह घना कोहरा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिन में गुनगुनी धूप रहेगी। दिन व रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है। शनिवार को मुरादाबाद में कोहरे से दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई।

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो से तीन दिन मौसम में स्थिरता रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश भर में घना कोहरा देखने को मिलेगा। शनिवार को
उरई में सर्वाधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, अयोध्या में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।