नई दिल्ली, । भारत खुद का कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) सिस्टम बनाने जा रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि एआई सिस्टम तैयार करने के लिए भारत ने कॉमन कंप्यूट सुविधा के लिए ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) तैयार कर ली है। भारत चीन के एआई डीपसीक से भी शक्तिशॉली एआई मॉडल तैयार करेगा। भारत के एआई मिशन के तहत पहले और महत्वपूर्ण पड़ाव कॉमन कंप्यूट सुविधा तैयार कर ली गई है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बीते सप्ताह पूरी हुई इम्पैनलमेंट प्रक्रिया के परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं। दस हजार जीपीयू लक्ष्य के मुकाबले 18,693 जीपीयू लगाए हैं। उन्होंने संभावना जताई कि अगले आठ से 10 महीने में भारत अपना एआई मॉडल तैयार कर लेगा। अब तक करीब 15 हजार हाई-एंड जीपीयू लागू किए गए हैं। यह कितनी बड़ी संख्या है, इसे कुछ इस तरह से समझा जा सकता है कि पूरा डीपसीक मॉडल सिर्फ दो हजार जीपीयू पर ट्रेंड कर रहा है। अब हमारे पास देश में ऐसी क्षमता विकसित हो गई है, जिससे कई फाउंडेशन एआई मॉडल बना सकते हैं। एआई मिशन के दूसरे स्तंभ पर काम शुरू हो गया है, एआई मॉडल के प्रस्तावों के लिए कॉल शुरू कर दिया गया।