लखनऊ। राज्य सरकार के स्पष्ट आदेश के बाद भी राज्यकर्मी संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन देने से कतरा रहे हैं। संपत्तियों का ब्योरा देने की अंतिम तिथि शुक्रवार है, लेकिन गुरुवार तक मात्र 52 फीसदी कर्मियों ने इसकी जानकारी ऑनलाइन की है। संपत्तियों का ब्योरा तय समय पर न देने वालों की पदोन्नति के साथ वेतन रोकने की भी तैयारी है। कार्मिक विभाग जल्द ही स्पष्ट आदेश जारी करने की तैयारी कर रहा है। कार्मिक विभाग ने दिसंबर में ही शासनादेश जारी करते हुए राज्य कर्मियों से 31 जनवरी तक संपत्तियों का ब्योरा ऑनलाइन देने आनिवार्य किया था।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में