रामपुर। प्राथमिक विद्यालय किशनपुर अटरिया की शिक्षिका के निलंबित होने पर छात्र-छात्राएं डीएम से मिले और शिक्षक का निलंबन बहाल कर उन्हें पढ़ाने के लिए दोबारा स्कूल भेजने की मांग की।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
नौनिहालों का कहना था कि वह लोग किशनपुर अटरिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। बताया कि स्कूल में उनकी शिक्षिका आसमा परवीन हैं, जो उनको पढ़ाती हैं। उनकी पढ़ाई उन लोगों के समझ में आती है। बताया कि कुछ समय पहले सीएमओ ने उनके विरुद्ध शिकायत कर दी थी, जिस पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया था। जिस कारण से उनकी शिक्षक स्कूल नहीं आ रही हैं और उन लोगों की पढ़ाई खराब हो रही है। छात्र-छात्राओं ने डीएम से मांग की कि उनकी शिक्षिका को बहाल किया जाए।
कलक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षक के निलंबन की बहाली के संबंध में मांग करने वाले छात्र-छात्राओं में शनि, लविवा, निक्की, मेहनाज, शाजिया, तेबा, शोभिया, मुस्कान, तराना, निखहत, मेहरीन, ममता आदि मौजूद रहे।
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। हां, इतना जरूर है कि शिक्षक आसमा परवीन निलंबित चल रही हैं। इस प्रकरण से बच्चों का कोई मतलब नहीं होना चाहिए था। चूंकि, विद्यालय में पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है। इस प्रकरण को हम देखते हैं। – डॉ. नीलम रानी टम्टा, प्रभारी बीएसए