हाथरस, जिले के 116 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों को अब बेसिक शिक्षा विभाग अपने खर्चे पर हटवाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब तक यह मामला बिजली और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच अटका हुआ था।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
जिले के 116 परिषदीय विद्यालयों के नजदीक या ऊपर होकर बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही हैं या विद्यालयों के परिसर में ट्रांसफाॅर्मर रखे हुए हैं। इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने इन तारों को हटवाने की कवायद शुरू की थी। इन्हें हटवाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग लगातार बिजली विभाग से पत्राचार करता रहा। इसके बावजूद बात इस कार्य पर होने वाले खर्च पर आकर अटक गई।
अब निदेशक बेसिक शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि विभाग परिषदीय विद्यालयों से इन तारों को अपने खर्चे पर हटवाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती का कहना है कि शासन के आदेश के क्रम में जल्द ही इन विद्यालयों के आसपास से विद्युत लाइन हटवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।