प्रयागराज। एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) 2024 का अंतिम परिणाम भी जारी कर दिया है। इसमें कुल 11507 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इसकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 के बीच कराई गई थी।

- मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह: 4 घंटे का कोर्स अनिवार्य, पूरा करने पर मिलेगा विशेष प्रशस्ति पत्र”
- UP जनगणना 2027: प्रशिक्षण व्यवस्था और भत्तों का विस्तृत खाका जारी, देखें कितना किसको मिलेगा ट्रेनिंग में रुपया
- UP जनगणना 2027 के लिए बड़ा बजट: प्रगणकों को ₹25,000 तक मानदेय, अन्य अधिकारियों का मानदेय (HLO + PE), देखें सम्पूर्ण मानदेय व्यवस्था किस चरण में कितना मिलेगा रुपया
- शिक्षकों की जनगणना व SIR ड्यूटी पर उचित प्रतिकर अवकाश की मांग – उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा विभाग की नीति पर ज़रूरी सवाल
- शिक्षक या हैवान: छात्रा को बेरहमी से पीटा, सिर के बाल तक उखाड़ लिए, पब्लिक स्कूल का मामला
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कार्यालयों एवं विभागों में कुल 18174 पदों के लिए 18174 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें 7567 अनारक्षित, 1718 ईडब्लूएस, 2762 एससी, 1606 एसटी और 4521 ओबीसी वर्ग के हैं। सीजीएल टियर टू परीक्षा 18 से 31 जनवरी के बीच कराई गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट ऑडिटर ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, और ऑडिटर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। 24 जून 2024 को आवेदन शुरू होने के समय 17727 पद विज्ञापित किए गए थे जिनकी संख्या बढ़कर 18174 हो गई।