लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लगातार तीसरे दिन पुलिस अफसरों के तबादले की एक और सूची जारी की। इस बार कुछ समय पहले ही प्रोन्नति पाए 16 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें सहायक पुलिस अधीक्षकों व सहायक पुलिस उपायुक्तों को नई तैनाती देते हुए एएसपी व एडीसीपी बनाया गया है।

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।
इस फेरबदल में कानपुर नगर में तैनात सहायक पुलिस उपायुक्त अंजली विश्वकर्मा को वहीं पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,आगरा के सहायक पुलिस उपायुक्त आदित्य को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आगरा, लखनऊ में सहायक पुलिस उपायुक्त किरन यादव द्वितीय को लखनऊ में ही एडीसीपी, बरेली में प्रभारी एएसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को वहीं पर एएसपी दक्षिणी तैनात किया गया है। अमरेन्द्र सिंह को कानपुर नगर का एडीसीपी, गोरखपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक रल्लापल्ली वसन्थ कुमार को एडीसीपी लखनऊ, डॉ. अमोल मुरकुट को सहायक पुलिस उपायुक्त लखनऊ से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। अयोध्या के सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को मैनपुरी का एएसपी नियुक्त किया गया है।