नई दिल्ली, । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने विदेश से संचालित अवैध ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की 357 वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही करीब 2,400 बैंक खाते जब्त किए हैं।मंत्रालय ने जनता को विदेशी गेमिंग मंचों से जुड़ने के खिलाफ आगाह भी किया। मंत्रालय ने कहा कि बॉलीवुड हस्ती और क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले भी अगर इन मंचों का समर्थन करें, तो भी इनसे नहीं जुड़ना चाहिए। करीब 700 विदेशी ई-गेमिंग कंपनियां माल और सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की जांच के दायरे में हैं।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
क्योंकि इन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है और जीएसटी की चोरी कर रही हैं।
जांच में यह भी पता चला कि ये विदेशी कंपनियां लेन-देन के लिए फर्जी बैंक खातों के जरिये काम करती हैं। दो अलग-अलग मामलों में डीजीजीआई ने कुल 2,400 बैंक खातों को जब्त किया और करीब 126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी।
डीजीजीआई ने ऑफशोर ऑनलाइन गेमिंग संस्थाओं के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज की है। ऑनलाइन मनी गेमिंग उद्योग में घरेलू और विदेशी दोनों ऑपरेटर शामिल हैं। जीएसटी कानून के अंतर्गत, ऑनलाइन मनी गेमिंग पर 28 प्रतिशत कर लगता है। संबंधित कंपनियों के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है।