खेत कब्जा की शिकायत पर कानूनगो व लेखपाल को सस्पेंड करने व एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के डीएम ने दिये निर्देश

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
हरदोई, आज जन सुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कक्ष का माहौल उस समय भावुक हो गया जब धोंधी गाँव के एक 94 वर्ष के एक बुजुर्ग शिवकरन द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय सोमेश्वर द्विवेदी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के समक्ष पहुँचे और शिकायत की कि उनके खेत पर गाँव के कुछ लोगों ने कब्ज़ा कर लिया है। वह पहले भी दो बार 31 दिसम्बर व 23 जनवरी को शिकायत कर चुके हैं लेकिन लेखपाल द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बुजुर्ग ने लड़खड़ाती हुई आवाज़ में अपनी बात रखी। जिलाधिकारी ने खड़े होकर बुजुर्ग की बात को ध्यान से सुना। उन्होंने तत्काल वर्चुअल माध्यम से उप जिलाधिकारी बिलग्राम से बात की व सम्बंधित लेखपाल की जवाबदेही तय करते हुए खेत की मेड़बंदी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही करने वाले लेखपाल व कानून गो को निलंबित करने तथा नायब तहसीलदार, तहसीलदार व उपजिलाधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैमाइश करने के उपरांत पत्थर लगाकर सीमा का चिन्हांकन किया जाये।
मेड़ तोड़कर कब्ज़ा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। जिलाधिकारी ने भावुक होकर बुजुर्ग शिवकरन से कहा कि “दद्दा अब आपको दुबारा नहीं आना पड़ेगा। हमारी प्रशासन की टीम आपके पास पहुंचेगी और समस्या का समाधान होगा।” बुजुर्ग यह सुनकर रोने लगे और बोले “आज उनका आना सफल हो गया। जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी के वाहन से बुजुर्ग को उनके घर तक भिजवाया।