बरेली के उच्च प्राथमिक स्कूल सिंघा में सहायक अध्यापिका फूलन देवी बच्चों को पढ़ाने के साथ ही खेलों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फूलन देवी ने ट्रिपल जंप में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। अब उनका चयन इंडोनेशिया में होने वाली एशियाई मास्टर एथलेटिक ओपन चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

- वित्तीय वर्ष 2026-27 में बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा नियुक्त शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान के लिए धन आवंटित किया गया
- इस राज्य में में भी जनगणना कार्य में मार्क ऑन ड्यूटी, देखें आदेश
- 18 महीने का कोरोना काल का बकाया एरियर जल्द देंगे-वित्त मंत्री
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने समायोजन 3 को त्रुटिपूर्ण मानते हुए फिर से समायोजन करने का ऑर्डर दिया। 30 अप्रैल 2026 की छात्र संख्या पर होगा समायोजन, देखें
- UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी
आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल सिंघा में सहायक अध्यापिका फूलन देवी को स्कूली समय से ही खेलों का शौक रहा है। टीचर बनने के बाद वो अपने इस शौक को समय नहीं दे पा रही थीं। बीते दिनों उनकी जीजीआईसी में अंग्रेजी की प्रवक्ता अर्चना राजपूत से मुलाकात हुई। अर्चना राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहीं थीं। अर्चना राजपूत की प्रेरणा से फूलन देवी ने भी बेंगलुरु में होने वाली इस राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बना लिया। कड़ी मेहनत के चलते उनका इसमें सेलेक्शन भी हो गया।
फूलन देवी ने चार से आठ मार्च तक हुई इस प्रतियोगिता में 35 प्लस आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में हिस्सा लिया। उनकी तैयारी ने रंग दिखाया। प्रतियोगिता में फूलन देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कांस्य पदक जीतने के साथ ही फूलन देवी ने इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली एशियाई मास्टर एथलेटिक ओपन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।