जिगना। छानबे विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के छात्र और रसोइया स्कूल के सामने झाड़ू लगा रहे हैं।

- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
- आठवां वेतन आयोग : पोर्टल में गड़बड़ी से कर्मचारी परेशान
छानबे विकासखंड के कामापुर कलां ग्राम पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों और रसोइया के झाड़ू लगाने वाले वीडियो में स्कूल के प्रधानाध्यापक की बात भी शामिल है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि जब हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री झाड़ू लगाते हैं, तो छात्रों के झाड़ू लगाने में क्या बुराई है। सफाईकर्मी स्कूल में नहीं आते हैं, तो स्कूल की सफाई कैसे होगी। स्वच्छता जरूरी है। वहीं, प्रभारी एडीओ बृजेश सिंह ने बताया कि जिस गांव का यह मामला है, उस गांव में दो सफाईकर्मी हैं।